घर में टॉयलेट नहीं था इसलिए 20 साल पहले छोड़ा ससुराल,पति ने किया बनवाने का वादा तो वापस लौटी
भोपाल। हाल ही में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्मी टॉयलेट-एक प्रेम कथा पर्दे पर आई। लोगों ने फिल्म को खूब सराहा। फिल्म में घर में टॉयलेट न होने की वजह से भूमि ससुराल छोड़कर चली जाती है। भले ही ये कहानी फिल्म में अब दिखाई गई है, लेकिन ये घटना 20 साल पहले ही मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रमोद शर्मा के साथ हो चुकी है, जहां घर में टॉयलेट न होने की वजह से उनकी पत्नी ससुराल छोड़कर चली गई।

30 साल पहले प्रमोद शर्मा की शादी रेखा शर्मा से शादी हुई। घर में टॉयलेट नहीं था। जिसकी वजह से रेखा को खेतों में शौच के लिए जाना पड़ता था। रेखा को एक बेटा और बेटी हुई। दोनों बच्चे बड़े हो गए , लेकिन पति ने घर में टॉयलेट नहीं बनवाया। रेखा बार-बार इसके लिए जिद करती रही,लेकिन पति बात को टालता रहा।
आखिरकार रेखा का धैर्य टूट गया और शादी के 10 साल बाद रेखा ने पति का घर छोड़ दिया। 20 साल पहले वो दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। खुद नौकरी कर बच्चों को पाला। कोर्ट-कचहरी तक गई। बाद में कोर्ट ने दोनों की सुलह करवाई तो पति टॉयलेट बनवाने के लिए राजी हो गया। पति ने भरोसा दिया कि वो 10 दिन में टॉयलेट बनवा लेगा, जिसके बाद रेखा ने घर लौटने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications