‘टाइगर स्टेट’ MP का तमगा बरकरार, CM बोलेः टाइगर जिंदा भी हैं, बढ़ भी रहे, यह गर्व की बात
देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं। पिछली टाइगर गणना 2018 के अनुसार मध्य प्रदेश में 526 बाघ थे, जो बढ़कर 700 करीब बताए जा रहे हैं, हालांकि अधिकृत आंकड़े आगामी दिनों में जारी किए जाएंगे।

इंडिया में 'टाइगर प्रोजेक्ट' की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांदीपुर में आयोजित कार्यक्रम में बता किया देश में टाइगर लगातार बढ़ रहे हैं। पूरे देश में कुल 200 बाघ बीते चार साल में बड़े हैं। इधर शाम को मप्र के CM ने कहा कि मप्र फिर टाइगर स्टेट बना है, टाइगर स्टेट होना गर्व की बात है। एमपी में टाइगर जिंदे भी हैं और बढ़ भी रहे हैं। हालांकि सरकार या एनटीसीए ने रविवार को देश में टाइगर रिजर्व या पार्क वाइज बाघों की गणना के आंकड़े जारी नहीं किए थे।
टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के बाद मप्र को एक बार फिर टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है। हालांकि मप्र सहित देशभर के राज्यों और नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व में कितने बाघ बड़े हैं, इसको लेकर अलग-अलग आंकड़े जारी नहीं किए गए थे। जबकि पीएम मोदी ने बांदीपुर में संबोधित करते हुए बताया कि देश में 200 बाघ बढ़कर इनकी संख्या 2967 से 3167 पर पहुंच गई है। मप्र में छह टाइगर रिजर्व में बीते साल 2018-19 की बाघ गणना के अनुसार 526 बाघ मौजूद थे। इनमें पन्ना टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा बाघ बड़े थे। इस दफा भी उम्मीद की जा रही है कि बाघों की जो गणना सामने आएगी वह चैकांने वाली हो सकती है।
Recommended Video
सीएम शिवराज क्यों बोले टाइगर अभी जिंदा है
मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मप्र में टाइगर जिंदे हैं और लगातार बढ़ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम टाइगर स्टेट हैं। टाइगर के अलावा, चीता स्टेट, लेपर्ड स्टेट, वल्चर स्टेट भी हैं, लेकिन टाइगर स्टेट होना बड़ी बात है। सीएम शिवराज ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि यह धरती केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं प्राणियों के लिए भी है। जियो और जीने दो का संदेश इंसानों ही नहीं पशुओं के लिए भी है। बाघों के संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश हमेशा आगे रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications