बुधनी में ट्रेन की टक्कर से बाघ की मौत, घायल शावकों के इलाज के दौरान आ गई बाघिन, फिर जान बचाकर भागे डॉक्टर
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक जवान बाघ की मौत हो गई। वही दो शावक गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग ने उनका रेस्क्यू किया और उनका इलाज शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान बाघिन वहां पहुंच गई जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी जान बचाकर भागे।
यह घटना सोमवार सुबह 11:00 से 12:00 के बीच की बताई जा रही है। बुधनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 818 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बाघ मौत हो गई। रेंजर महिपाल सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास एक बाघ का शव मिला। वहीं दो शाहाबाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। जिनका वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया और फिर इलाज शुरू किया।

Recommended Video
डीएफओ एमएस डाबर ने भी बाघ के ट्रेन से टकराने की घटना का जिक्र किया है। दोनों शावकों की उम्र एक-एक साल बताई गई है। एसके सिन्हा, वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर (भोपाल), ने बताया कि वन विहार की वाइल्डलाइफ डॉक्टर्स और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँच गई हैं, लेकिन अभी तक वापस नहीं आई हैं।
वन विभाग के कर्मचारी अरविंद ने बताया कि बाघ के शव को बुधनी रेंज ले जाया गया है। घायल शावकों का मौके पर ही इलाज किया जा रहा था। इन्हें बुधनी ले जाने के लिए ट्रेंकुलाइज किया जा रहा था कि एक बाघिन ने वहाँ पहुँचते ही उन पर हमला किया। इस हमले में वन विभाग के कर्मचारी बचने के लिए जैसे-तैसे भागे, जिसके दौरान एसडीओ के पैर में मोच आ गई।
वर्तमान में, शावकों की निगरानी के लिए वन विभाग के दो कर्मचारी उन्हें कुछ दूरी पर सुरक्षित स्थान पर तैनात हैं, जहाँ बाघिन दोनों के पास बैठी हुई है। दोनों शावकों के शरीर के पिछले हिस्से में चोट होने के कारण वे अभी चल नहीं पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications