इसे कहते हैं बाल-बाल बचना, परिजन बोले-भगवान शिव ने बचाया हमारे बेटे को, देखें वीडियो
Shivpuri News, शिवपुरी। जाको राखे साइया मार सके ना कोय या फिर बाल-बाल बचना। ये कहावतें तो आपने खूब सुनी होंगी। आज हकीकत में देख भी लो। मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी के करैरा का है। यहां पर सोमवार सुबह एक बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गली से भैसों का झुण्ड तेज गति से दौड़ता हुआ आया।

जैसे ही बच्चे की नजर भैंसों पर पड़ी तो वह बचने के लिए थोड़ा सा भागा। तभी भैंस उसके दाएं-बाएं से दौड़ती हुई निकल गई और बच्चा बाल-बाल बच गया। उसके दौड़ती भैंसों के शरीर का कोई अंग नहीं छूआ वरना वह सड़क पर गिर सकता था और उसके गंभीर चोट लग सकती थी। इस बात का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि बच्चा तो बाल-बाल बच गया, मगर उससे थोड़ी सी आगे खड़ी दो बाइक जरूर नीचे गिर गई।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो
जिंदगी और मौत के बीच चंद फासले की ये तस्वीरें घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जिस भी व्यक्ति ने घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे उसने यही कहा कि असल मायनों में इसे कहते हैं बाल-बाल बचना।
भगवान शंकर का मान रहे आशीर्वाद
यह घटना महाशिवरात्रि की सुबह हुई है। बच्चे के परिजनों की भगवान शिव में गहरी आस्था है। करैरा के गणेश बाल मंदिर के संचालक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान भोले की कृपा से उनका तीन साल का बेटा हादसे का शिकार होते होते बच गया।
यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच राजस्थान बॉर्डर से आई बड़ी खबर, सतर्क हो गईं सुरक्षा एजेंसियां












Click it and Unblock the Notifications