देवास में तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में मंगलवार शाम साढ़े चार बजे को बड़ा हादसा हुआ है। यहां लाल गेट के पास स्टेशन रोड पर तीन मंजिला भवन भरभरा के गिर गया, जिसकी वजह से एक ही परिवार के 11 लोग मलबे में दब गए। पांच बच्चों समेत नौ बच्चों को जिंदा बचा लिया गया है।

Three-storey building collapsed in Dewas Madhya Pradesh

Recommended Video

      Dewas Building Collapse: Madhya Pradesh में 2 मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबे कई लोग | वनइंडिया हिंदी

      जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 55 वर्षीय बसकर बी पत्नी अजीज खान को पैरों में गंभीर चोट आने पर इंदौर रैफर किया गया है। भवन के मलबे से 23 वर्षीय युवती सिमरन पुत्री फिरोज खान, 16 वर्षीय रिहान पुत्र सोनू व 10 माह का बालक आइला पुत्र आदिल खान को निकालने के लिए नगर निगम, पुलिस की टीमें एक जेसीबी और दो क्रेनों की सहायता से मशक्कत की। इस दौरान मकान की छत भी काटनी पड़ी।

      Three-storey building collapsed in Dewas Madhya Pradesh

      देर रात एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने मोर्चा संभाला। कैमरे डालकर तीनों कहां दबे थे, जानकारी ली और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के नौ घंटे बाद रात 1:30 बजे तक तीनों को निकाला गया। इनमें से सिमरन और 10 माह के बालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। रिहान सुरक्षित था और उसने राहतकर्मियों से बात भी की। पीड़ित परिवार को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 8.95 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+