गुना:कीचड़ में पैर के निशान से पता चला कि 3 बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए हैं

गुना में तीन बहनों की सड़क किनारे पानी से भरे गड्डे में डूबकर मौत हो गई, हादसे के वक्त घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए हुए थे

गुना, 2 अक्टूबर। माता-पिता खेत पर काम कर रहे थे, घर में मौजूद तीन बहनें भी खेत पर जाने के लिए निकल पड़ीं लेकिन रास्ते में अचानक गायब हो गईं। घर लौटने पर जब परिजनों को बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने बच्चों को तलाशना शुरू किया। सड़क किनारे कीचड़ में पैर के निशान देखकर परिजनों को इस बात का एहसास हो गया कि उनके बच्चे सड़क किनारे बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए।

guna

केडिया गांव में हुआ यह हादसा
यह पूरा घटनाक्रम केडिया गांव का है जहां एक ही परिवार की तीन बेटियां हादसे का शिकार हो गईं। 7 साल की प्रज्ञा अपनी चचेरी बहन 5 साल की रितु और 9 साल की सुहाना के साथ घर से खेत पर जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में सड़क किनारे गीली मिट्टी में बच्चियां खेलने लगीं और अनजाने में सड़क किनारे बने पानी के गहरे गड्ढे में डूब गईं जिससे तीनों ही बहनों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के वक्त खेत पर मौजूद थे बेटियों के माता-पिता
जिस वक्त बेटियों की दर्दनाक मौत हुई उस वक्त तीनों बेटियों के माता-पिता खेत पर काम कर रहे थे। बेटियां भी अपने माता-पिता के पास जाने के लिए घर से निकली थीं लेकिन खेत पर नहीं पहुंची। जब बच्चियों के परिजन घर पहुंचे तो उन्हें घर पर अपनी बेटियां नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने बेटियों की तलाश शुरू की।

सड़क किनारे कीचड़ में देखे पैर के निशान
सड़क किनारे जाते समय जब कीचड़ में बच्चियों के पैर के निशान देखे तो परिजन समझ गए कि उनकी बच्चियां सड़क किनारे बने गहरे पानी के गड्ढे में डूब गई हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोर बुलाए गए और गहरे गड्ढे में से तीनों बच्चियों को निकाला गया। अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टरों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

सगे भाइयों की थी तीनों मृतक बेटियां
दो सगे भाई राकेश मीणा और सागर मीणा की तीनों बेटियां एक झटके में ही मौत के मुंह में समा गईं। पिछले दिनों सड़क निर्माण कार्य के लिए सड़क के किनारे से ही गहरे गड्ढे खोदकर मिट्टी का उत्खनन किया गया था और इन्हीं गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने की वजह से यह हादसा हो गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+