3 दोस्तों ने आधी रात की शराब-चिकन पार्टी, फिर 2 दोस्तों ने तीसरे की कर दी हत्या; धड़ से 50 मीटर दूर मिला सिर
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में लोगों के हिला कर रख दिया है। शराब पार्टी के दौरान कहासुनी होने पर दो दोस्तों ने मिलकर एक अन्य दोस्त का सिर धड़ से अलग कर दिया।
अलीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव में सिर कटी लाश मिली है। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो देखकर हैरान रह गई है।

जानकारी अनुसार विशाल सिंह सिंगर का सिर धड़ से लगभग 15 फीट की दूरी पर पड़ा हुआ था। पुलिस इस बात को लेकर हैरान थी कि इस तरह नृशंस हत्या आखिर किसने और क्यों की होगी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करना शुरू कर दिया। पुलिस अपनी पड़ताल आगे बढ़ाती इससे पहले ही गांव के लोगों ने बताया कि विशाल सिंह सिंगर दारू की पार्टी कर रहा था।
उसके साथ उसके कुछ अन्य दोस्त भी थे। इसी बीच उनके बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बातचीत बढ़कर हत्या तक पहुंच गई। विशाल सिंह सेंगर के भाई देवेंद्र ने पप्पू करी एवं खाचोरी कुशवाहा पर अपने भाई की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगाया है।
नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम घटना में जानकारी दी की अलीपुर के बाद गांव में एक सिर कटी लाश मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम के अलावा डॉग स्क्वॉड को भी भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि जिस युवक की हत्या की गई है और जिन लोगों पर हत्या की आशंका है, उनके बीच किसी प्रकार की कोई पुरानी रंजिश या विवाद नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications