एमपी में फिर इस दिन से गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, गणेश चतुर्थी पर कैसा रहेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में इन दोनों धूप और छांव के साथ ही बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है।गणेश चतुर्थी शनिवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि 10 सितंबर के बाद प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में जबरदस्त बारिश हुई। मंडला, सिवनी और सागर में तो बारिश ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। भादों के महीने में ऐसी बारिश हुई जैसे कि जैसे लगा कि सावन का महीना चल रहा हो।

शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम की 5:30 बजे तक मंडला में सर्वाधिक 34 मिली मीटर पानी बरस गया। सागर में 26, सतना में 19, धार में 14, खरगोन में 12, सिवनी में 29 मिली मीटर, रीवा में तीन, उज्जैन में दो, बैतूल में एक और मलाजखंड में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग स्थान पर बने विभिन्न मौसम मानसून मौसम तंत्र की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। मुख्य बात यह है कि यह बारिश काफी गरज चमक के साथ हो रही है। आने वाले दो-तीन दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश का सिलसिला आगे भी चल सकता है और 10 सितंबर से तेज बारिश का एक और सिलसिला शुरू हो सकता है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों की अधिकतम तापमान को देखें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान शिवपुरी में 34.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में 31.4, ग्वालियर में 34, नर्मदापुरम में 33.4, मंडला में 31, नरसिंहपुर में 34 और बालाघाट की मलाजखंड में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिगम तापमान दर्ज हुआ।
प्रदेश में औसत बारिश का सिलसिला देखा जाए तो प्रदेश में औसत से 9% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 6% ज्यादा पानी गिर चुका है। जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 12% अधिक बारिश हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications