मध्य प्रदेश में चढ़ेगा सियासी तापमान तो इंद्रदेव होंगे मेहरबान, इन जिलों में आज धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली।
वहीं कई जगहों पर आंधी के साथ हल्की-फुल्की बारिश हुई। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने वोटो के गिनती के बीच भी आज 32 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में नौतपा खत्म होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सतना और इंदौर जिले में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश ने जिले को तरबतर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आंधी बारिश का दौर बन रहा है यह अगले तीन दिन तक जारी रहेगा।
मानसून से पहले मध्य प्रदेश में बारिश
30 मई को केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में भी मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। केरल में 1 दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में समय पर पहुंचने का अनुमान है। मॉनसून आने से पहले मध्य प्रदेश में प्री-मॉनसून एक्टिविटी देखने को मिल रही है। सोमवार को इंदौर, सतना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट!
वहीं आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह,भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में जिलों में बारिश के आसार जताए हैं और येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में आंधी के साथ बारिश
IMD भोपाल ने अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 4 और 5 जून को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज छिंदवाड़ा, पांढुर्ना और सिवनी जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications