Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदेशभर में मनेगा जश्न- वीडी शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के पश्चात कल रविवार 9 जून को प्रदेश भर में जश्न मनाने को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के पश्चात प्रदेश भर में जश्न मनाया जाएगा।

There will be celebration in MP after Narendra Modi takes oath as PM for third time - VD Sharma

नरेन्द्र मोदी ने देश की आजादी के बाद गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं, इसलिए प्रदेश में शपथ ग्रहण को लेकर उत्सव और जश्न भी ऐतिहासिक होना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में मंडल स्तर तक रैली निकाली जाएंगी और आतिशबाजी के बाद लोगों का मुंह मीठा कराया जाएगा। मिठाई बांटकर लोगों को श्री नरेन्द्र मोदी जी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी जाएंगी। मध्यप्रदेश की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर ऐतिहासिक विजय दिलाई है।

प्रदेश के सभी मंडलों पर जश्न मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने मंडलों में श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के पश्चात जश्न मनाएं। नरेन्द्र मोदी के बीते दस वर्षों की उपलब्धियों, गरीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं और गारंटियों पर विश्वास करके भाजपा को वोट देने वाले जनता जर्नादन को भी मिठाई बांटकर भाजपा को वोट देने के लिए अभिनंदन कर आभार प्रकट करें।

शर्मा ने कहा कि देश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार कोई गैर कांग्रेसी व्यक्ति तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है और नरेन्द्र मोदी पर विश्वास प्रकट किया है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ कल देश में एक नया इतिहास बनने जा रहा है तो उत्सव भी ऐतिहासिक होना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को जश्न मनाने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+