Guna news: गैंगरेप के आरोपी के पिता ने खुद ही तोड़ा अपना मकान, बेटे की करतूत से हैं शर्मिंदा
गुना में गैंगरेप के आरोपी के पिता ने खुद ही तुड़वाया अपना मकान, मजदूर लगाकर तुड़वाया मकान, बेटे की करतूत से शर्मिंदा है पिता,
Guna में बेटे की करतूत से शर्मसार एक शिक्षक पिता ने अपने ही हाथों से अपना आशियाना तोड़ दिया। पिता ने बड़ी मेहनत से यह आशियाना तैयार किया था लेकिन इस आशियाने में रहने वाले उन्हीं के बेटे ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी कि पिता ने खुद ही अपने घर को तोड़ दिया। यह पूरा मामला बीनागंज इलाके में नाबालिग लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना से जुड़ा हुआ है और शिक्षक के बेटे पर रेप करने का आरोप है।

बीनागंज में नाबालिग लड़की के साथ हुआ था गैंगरेप
बीनागंज में पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने की मांग करते हुए लगातार धरना प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।
गैंगरेप के तीन आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
गैंगरेप की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और गैंगरेप के 7 में से 3 आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई। गुना की सड़कों पर जनप्रतिनिधियों समेत शहर की जनता ने उतरकर गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की थी।
आरोपी नितिन के पिता ने खुद ही तोड़ा अपना मकान
जिन 7 लोगों पर रेप का मामला दर्ज किया है उनमें से एक आरोपी नितिन के पिता ने खुद ही अपना घर तोड़ लिया है। नितिन के पिता शिक्षक हैं उन्होंने मजदूर लगाकर अपना घर तोड़ा है। नितिन के पिता का कहना है वह अपने बेटे को अच्छे संस्कार नहीं दे सके। दुखी पिता ने अपने हाथों से ही अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया और मजदूर बुलाकर अपने घर को तुड़वा दिया।












Click it and Unblock the Notifications