MP Weather: एमपी में नहीं थम रही बारिश, कब विदा होगा मानसून? जानिए अगले 2 दिन में कहां-कहां होगी बारिश

MP Weather News Hindi: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के समय भारी बारिश हो रही है। एमपी के मौसम पूर्वानुमान में बारिश पर अपडेट सामने आया है।

मौसम विभाग की ओर से बारिश पर 26 सितंबर से अगले दो दिनों तक बारिश पर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से इंदौर, उज्जैन, खंडवा, सीहोर, जबलपुर समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश पर अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, कुछ जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।

Weather in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। एमपी की राजधानी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना आदि शहरों में तापमान में इजाफा होने के बाद उसम भरी गर्मी ने लोगों के जमकर पसीने छुड़ाए हैं।

लेकिन, अब लोगों को एक बार फिर तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। एमपी के ऊपर स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

लोगों को नदियों के पास नहीं जाने की सख्त हिदायत दी गई है। जबकि निचले क्षेत्र के पास रहने वाले लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने को कहा गया है। जबकि, कुछ शहरों में बुधवार को बूंदाबांदी भी हुई थी।

जानिए अगले दो दिनों तक का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 26 सितंबर से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की बात मानें तो सागर,अशोकनगर, शहडोल, निवाड़र, दतिया, विदिशा, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, नीचम, दमोह, आगर, भिंड आदि में बारिश की आंशका जताई गई है। जबकि शिवपुर,खरगोन, धार, सतना, राजगढ़, रतलाम, पन्ना् सतना ,गुना आदि में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+