पन्ना की धरती ने बनाया करोड़पति, पति-पत्नी को मिले 11 बेशकीमती हीरे
पन्ना की धरती रंक से राजा कब बना दे कहा नहीं जा सकता। सोमवार को नोएडा निवासी मीणा सिंह पत्नी राणा सिंह को 40 लाख रुपए कीमत का 8.01 कैरट से अधिक वजनी जैम क्वालिटी का हीरा मिला है। दंपति को पहले भी खदान से 10 हीरे मिल चुके हैं। नोयडा से कारोबार छोड़कर यहां किस्मत आजमाने आए थे।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने सोमवार को नोएडा निवासी मीणा सिंह पति राणा सिंह को 8.01 केरेट का जेम क्वालिटी का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके पहले भी इस दंपत्ति को 11 हीरे मिल चुके हैं। बताया जाता है कि नोएडा में बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम छोड़ पन्ना में आकर हीरा खदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। बता दें कि राणा दंपति इन दिनों चार धाम की तीर्थ यात्रा पर निकले हुए हैं, इधर उनकी खदान हीरे उगल रही हैं
अपने यहां काम करने वाले मजदूर की सलाह पर लगाई थी खदान
नोयडा यूपी के राणा प्रताप सिंह वहां पर बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करते हैं। पन्ना और सतना के मजदूरों ने उन्हें हीरा खदानों के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद उनके मन में भी हीरा खदान लगाने का विचार आया और मुनीम को कारोबार सौंपकर वे पत्नी मीणा सिंह के साथ पन्ना चले आए। यहां साल 2021 में पहली दफा उथली खदान लगाई थी। उन्होंने केवल एक बार अपने नाम से व 10 दफा पत्नी के नाम से खदान का पट्टा बनवाया है। पत्नी के नाम से अब तक 10 हीरे कार्यालय में जमा हो चुके हैं। अभी 8.01 कैरेट का तो इसके पहले 9.64 कैरेट का हीरा भी उन्हें मिल चुका है।
किसान के निजी खेत में 20% पार्टनरशिप में लगाई थी खदान
खदान संचालक द्वारा बताया गया कि यह खदान दुर्गापुर गांव के निवासी किसान विमल सरकार के खेत में लगाई थी जिसमें खेत मालिक 20% के पार्टनर हैं। हीरा को आज हीरा कार्यालय में जमा कराया गया है जो अगली होने वाली नीलामी में रखा जाएगा।
11 हीरे मिले जिसमें पत्नी के नाम 10 हीरे
हीरा खदान संचालक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें अब तक छोटे-बड़े कुल 11 हीरे पन्ना की खदानों से मिल चुके हैं। जिनमें पत्नी मीणा सिंह के नाम 10 और मेरे नाम एक हीरा जमा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications