राजीनामे की बात नहीं मानी तो घर पहुंच गया रेप आरोपी, दादा, चाचा और लड़की पर की अंधाधुंध बरसाईं गोलियां
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से खौफनाक वारदात सामने आईहै। यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहा गांव में रेप के एक आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के घर में घुसकर गोली मार दी।
घटना में पीड़िता के बुजुर्ग दादा की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है। वारदात में नाबालिग पीड़िता भी घायल हुई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार लगभग दो माह पहले मौराहा गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गांव में ही रहने वाले 30 वर्षीय भोला अहिरवार ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। नाबालिग के आरोप पर पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
आरोपी पिछले दो माह से फरार था और पीड़ित परिवार पर लगातार राजीनामा को लेकर दवाब बना रहा था। पीड़ित परिवार जब राजीनामे को तैयार नहीं हुआ तो आरोपी ने सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे नाबालिग के घर में घुसकर गोली मार दी है। आरोपी ने गोली पीड़िता को मारी थी लेकिन बीच में उसका 70 वर्षीय दादा आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात में पीड़िता का चाचा और पीड़िता खुद घायल है, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से उसके चाचा की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
घटना में छतरपुर एसपी अगम जैन का कहना है कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आरोपी भोला अहिरवार पर पहले से ही नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला दर्ज है। वह इसी घटना में राजीनामे को लेकर दवाब बना रहा था, जिसको लेकर यह घटनाक्रम हुआ है। आरोपी पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications