MP Weather: मध्य प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट, भोपाल और इंदौर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें मौसम
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। अब दिन में चुभन वाली धूप नहीं होती और हवाओं में नमी बढ़ने के चलते सर्दी का एहसास भी बढ़ने लगा है। प्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मंडला में भी तापमान 10 डिग्री के आसपास है। प्रदेश के दूसरे शहरों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है।

भोपाल समेत कई शहरों में रात में कोहरा और सुबह धुंध छा रही है। हालांकि, खजुराहो में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई है।
भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। दिन में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया, जो 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
भोपाल और जबलपुर में तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। आज यानी रविवार को उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा बढ़ सकता है।
रविवार से सुबह और शाम दोनों समय कोहरा और ठंड बढ़ेगी। सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में 7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा में 12.4, शाजापुर में 12.5, उमरिया में 13.0, बैतूल में 13.7, रायसेन में 14.0, मंडला में 10.5 डिग्री, मलाजखंड में 12.1 डिग्री, नौगांव में 12.3 डिग्री और उमरिया में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
वहीं प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो सबसे कम जबलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 30.1 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री, इंदौर में 30.2 डिग्री और ग्वालियर में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications