Bhopal News: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से गिरेगा पारा, भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
MP weather News: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के तेवर मे कुछ नरम हुए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। 9 शहर लू की चपेट में रहे, 19 शहरों में दिन का तापमान 44 से 48.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
हालांकि हवाओं के साथ नमी आने के कारण राजधानी में गर्मी के त्योहारों में कुछ नमी आई है लेकिन उमस और बेचैनी बढ़ गई है। बृजेश की दक्षिण भाग में तापमान में गिरावट हुई है जिसकी चलते दक्षिण भाग के शहरों में लू से राहत बन रही है। शहर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री पर ही रहा।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कुछ और कमी आने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इस चक्रवात के एक साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर प्रदेश पर भी हवा की ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है इस चक्रवात से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, इससे अब हवाओं में नमी का प्रतिशत भी बढ़कर 50 हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications