VIDEO : महात्‍मा गांधी को देशद्राही कहने वाले कथावाचक तरुण मुरारी बापू ने FIR दर्ज होने के बाद मांगी माफी

नरसिंहपुर, 5 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में विवादित बयान देने वाले भागवत कथावाचक तरुण मुरारी बापू अब बैकफुट पर आ गए हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज होते ही उन्होंने माफी मांग ली है।

Tarun Murari Bapu


सोशल मीडिया पर भागवत कथावाचक तरुण मुरारी बापू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे हाथ जोड़ते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि महात्मा गांधी के बारे में किसी पत्रकार ने उनसे भावावेश ऐसा कुछ बुलवा दिया है, जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था। महात्मा गांधी के बारे में पूरा देश जानता है। मेरा भी उनका अपमान करने का इरादा नहीं था।

दरअसल, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सोमवार को भागवत कथावाचक तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को देशद्रोही बताया है। इस मामले में तरुण मुरारी बापू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद अब उनके द्वारा मांगी मांगने वाला वीडियो सामने आया है।

नरसिंहपुर के कार्यक्रम में कथावाचक तरुण मुरारी ने कहा था कि महात्मा गांधी ने देश को विभाजित किया, वे देशद्रोही थे। महात्मा गांधी न तो महात्मा है और न ही राष्ट्रपिता हो सकते हैं, उन्होंने जीते-जी देश के टुकड़े कर दिए, उन्हें देशद्रोही कहा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+