'टुकड़े-टुकड़े कर देंगे,' स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आया फोन
Atmanand Giri Ji Maharaj: मध्य प्रदेशके महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने निवास थाना क्षेत्र में जाकर पुलिस से शिकायत की है। स्वामी आत्मानंद गिरि की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्वामी आत्मानंद गिरि ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा फोन आया था और जान से मारने की धमकी दी गई थी। स्वामी ने कहा कि फोन पर मुझसे कहा गया कि वक्फ बोर्ड और राष्ट्र पर बोलना बंद करो वरना मेरे टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे।

स्वामी ने आगे कहा कि मैं उस टुकड़े-टुकड़े गैंग को खुली चुनौती देता हूं कि मैं देश या विदेश के किसी भी कोने में आने के लिए तैयार हूं, साथ ही उन्होंने दहाड़ते हुए एक कविता भी सुनाई। जिसमें उन्होंने कहा कि 'विश्व है पुकारता, पुकारती है भारतीय, खून से तिलक करो गोलियों से आरती।
महाराज ने कहा कि मैं वक्फ का विरोध करूंगा, ईसाई धर्म का विरोध करूंगा, जो भी सनातन का विरोध करेगा उसका मैं खुलकर विरोध करूंगा। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जिले के तहसील आवास में राम कथा कर रहे थे।
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी साधु-संत को पाकिस्तान से धमकी मिली हो। पाकिस्तान में बैठे आतंकी और कट्टरपंथी आए दिन ऐसी हरकतें करते रहते हैं, और एक बार फिर पाकिस्तान ने ऐसी ही ओछी हरकत की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस पूरे मामले की तह तक कितनी जल्दी पहुंचती है।












Click it and Unblock the Notifications