MP: लड़की के पिता को फोन कर युवक ने खुद को मारी गोली, कहा- 'राधिका को मार दिए हैं, अब उसी के पास जा रहे हैं...
Ashoknagar News:
Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी ने मर्डर करने के बाद लड़की के पिता के फोनकर हत्या की जानकारी दी है। इसके बाद खुद को शूट कर लिया। स्थानीय लोग प्रेमी जोड़े को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही उपचार के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया। वहीं लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है।
पूरा मामला अशोकनगर जिले के नईसराय थाना अंतर्गत पचबावड़ी गांव का है। जहां नीतू रघुवंशी नाम के लड़के ने राधिका रघुवंशी नाम की युवती की शनिवार रात करीब 1:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की जांच कर रहे थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने जानकारी दी कि घटना प्रेम प्रसंग का है। लड़की की लाश को जब्त कर पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। वहीं आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे अशोकनगर से भोपाल रेफर किया गया है।
शुरूआती जांच में सामने आया है कि नीतू और रधिका का कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। दोनों में बातचीत बंद थी, लेकिन लड़ाई को सुलझाने के लिए आरोपी नीतू ने राधिका को रात 12 बजे गांव के मंदिर में मिलने के लिए बुलाया। लड़की 1 घंटे बाद 1 बजे युवक से मिलने के लिए पहुंची। पहले तो दोनों ने बात कि, लेकिन बाद में बहस होने लगी। इसी बीच नीतू ने मंदिर के पास नलकूप पर राधिका को गोली मार दी। इसके बाद लड़की के पिता भास्कर रघुवंशी को मोबाइल कर कहा की तुम्हारी बेटी को मार डाला। मामले की जानकारी देने के बाद आरोपी ने खुद पर भी गोली चला ली।
वहीं इस पूरे घटना में लड़की के पिता का कहना है कि नीतू बचपन से ही आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह दिनभर घूमने के अलावा उसे कोई काम धंधा नहीं था। दोस्तों के साथ आवारा गर्दी करता है। साथ में कट्टा रखता था। नीतू शिवपुरी जिले के विनेका गांव का रहने वाला है। उसके मामा का घर पचबावड़ी में है। यहां आने-जाने के दौरान राधिका रघुवंशी से उसके जान पहचान हो गई। राधिका बेटी ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी। एक दिन पहले ही उसने गुना के महाविद्यालय में प्रवेश लिया था। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ सो गई। इसी बीच नीतू का फोन कॉल आया और उससे मिलने के लिए गांव के मंदिर चली गई।












Click it and Unblock the Notifications