Suresh Pachouri: पार्टी छोड़ BJP में गए सुरेश पचौरी तो कांग्रेस ने मनाया जबरदस्त जश्न, बोले खटमल की तरह...?

Politics News: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीते दिन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी समेत कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस पार्टी से उनके जाने पर विरोध के तौर पर जबलपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की।

When Suresh Pachauri joined BJP Congress celebrated

इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस बिजली निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा का कहना है कि यह कांग्रेस के लोग नहीं बल्कि कांग्रेस पर बोझ थे। सौरभ ने कहा कि यह कांग्रेस के नेता नहीं बल्कि कांग्रेस के कंप्यूटर के वायरस थे जो भाजपा में चले गए।

सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस के वह बोझ थे जिनके चलते कांग्रेस के दूसरे नेता या कार्यकर्ता ना तो फैसला ले पाते थे। ना काम कर पाते थे, ना खुलकर सो पाते थे। आज इन जैसों के जाने से कांग्रेस का कार्यकर्ता स्वतंत्र महसूस कर रहा है अब आने वाले दिनों में खुलकर काम कर सकेंगे।

उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग कांग्रेस के नाम पर भाजपा का काम करने वाले लोग थे। इन लोगों ने पार्टी को कुछ नहीं दिया बल्कि कांग्रेस पार्टी ने इनको सब कुछ दिया।

ये नेता सिर्फ अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए भारतीय जनता पार्टी में गए हैं, जबकि कांग्रेस ने उन्हें अच्छे पदों पर विराजित किया था और उनकी योग्यता से ज्यादा पार्टी पर इन्हें सम्मान मिला क्योंकि यह पार्टी पर रहकर खटमल और जौ की तरह पार्टी का खून चूस रहे थे। इसलिए उनका पार्टी से जाना ही बेहतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+