'सुरेश 50 साल का रिश्ता तोड़कर बेगाना कर गए', राम की दुहाई देते पूर्व CM दिग्विजय सिंह का भावुक पोस्ट
Digvijay Singh News: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी सहित कई बड़े नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
सुरेश पचौरी के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद और कांग्रेस दिग्गज दिग्विजय सिंह का एक भावुक पोस्ट सामने आया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा है कि "जिस नेहरू गांधी परिवार की बदौलत आपने समाज में नाम और सम्मान कमाया, उसे बेगाना कर गए।

दिग्विजय ने आगे लिखा वह भी उनके लिए जिनके खिलाफ हम सब ने सारी लड़ाई लड़ी। अब भाजपा कह रही है कि आप उनके ही थे और घर वापस लौट रहे हैं। ख़ैर आप जो भी करें। मगर राम के नाम पर न करें, यह राम की सीख तो नहीं है।
सुरेश पचौरी कांग्रेस के अंदर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बाद एक दिग्गज नेता थे। कांग्रेस में उनको बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में देखा जाता था। हर विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में सुरेश पचौरी गुट के नेताओं का भी ध्यान रखा जाता था और उनके कोटे के टिकट भी दिए जाते थे। अब सुरेश पचौरी के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने से कांग्रेस काफी हद तक कमजोर हो गई है। बड़े ब्राह्मण चेहरे की अब कांग्रेस को तलाश रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications