MP News: 4 साल के यूजी कोर्स वाले स्टूडेंट्स को 1 साल में मिलेगी PG की डिग्री
Bhopal News: 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स को पीजी डिग्री 1 साल में मिल जाएगी। हालांकि बीई और बीटेक के लिए यह नियम लागू नहीं होगा। यूजीसी ने पीजी कोर्स के जारी नए फ्रेमवर्क में यह सुविधा दी है। यूजीसी ने इस फ्रेमवर्क को इसी सत्र से सभी विश्वविद्यालय में लागू करने की निर्देश दिए हैं।
एक वर्षीय पीजी कोर्स पूर्व की तरह चलता रहेगा। इसी साल से यूजी के चौथे साल में प्रवेश की तैयारी उच्च शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। नए फ्रेमवर्क के तहत बीई, बीटेक को छोड़ बाकी चार वर्षीय स्नातक कोर्स करने वाले छात्रों के लिए पीजी कोर्स 1 साल का होगा। इसके लिए छात्रों को 260 क्रेडिट अंक जुटाने होंगे। वही एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा के लिए 240 क्रेडिट अंक जुटाने होंगे।

280 क्रेडिट अंक जुटाने होंगे
नए फ्रेमवर्क में 4 साल का बीई बीटेक कोर्स करने वाले छात्रों के lie पीजी कोर्स 2 साल का ही रहेगा। उन्हें 280 क्रेडिट अंक जताने होंगे 3 साल का स्नातक कोर्स करने वालों के लिए यह स्नातक 2 साल का होगा।
2 साल का पीजी कोर्स ज्यादा अच्छा
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्टर एचएस त्रिपाठी का कहना है कि यूजी चार वर्षीय कोर्स वाले छात्रों के लिए पीजी 1 साल का होगा और 3 साल के लिए पीजी 2 साल का है, लेकिन एक साल के लिए पीजी कोर्स से उतनी परिपकता नहीं आएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए 2 साल का पीजी ज्यादा अच्छा है, इस पर अभी और काम करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications