MP news : 'भारत माता की जय' बोलने पर भड़की महिला टीचर, छात्र को दे डाली ये सजा
मिशनरी स्कूल में छात्र को भारत माता की जय बोलने पर मिली सजा, छात्र को 4 घंटे तक जमीन पर बैठाया, हिन्दूवादी संगठन ने स्कूल में जाकर किया प्रदर्शन, शिक्षक पर हुआ मामला दर्ज
Guna में एक छात्र को 'भारत माता की जय' बोलने पर स्कूल के टीचर ने सजा दे दी। छात्र को टीचर द्वारा 4 घंटे तक जमीन पर बैठाया गया। इस बात की जानकारी जब हिंदूवादी संगठनों को मिली तो हिंदूवादी संगठन स्कूल में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में एक शिक्षक पर एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
Recommended Video

क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है मामला
यह पूरा मामला क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के एक छात्र में स्कूल में असेंबली के बाद भारत माता की जय बोल दी। भारत माता की जय बोलने पर स्कूल के 1 शिक्षक द्वारा बच्चे के साथ बदसलूकी की गई और एक शिक्षिका ने सजा के तौर पर छात्र को 4 घंटे तक जमीन पर बैठाया। बच्चे को धमकाया भी गया कि यहां यह सब नहीं चलेगा यह सब आप अपने घर पर जाकर करिए।

बच्चे ने माता-पिता को दी जानकारी तो हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन
सजा पूरी होने के बाद छात्र जब घर पहुंचा तो उसने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी। भारत माता की जय बोलने पर बच्चे को सजा दिए जाने की बात मालूम होने पर छात्र के पिता ने सीधा हिंदूवादी संगठनों से संपर्क किया और हिंदूवादी संगठनों को साथ लेकर छात्र के पिता क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंच गए। यहां हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

पूर्व विधायक भी प्रदर्शन में हुए शामिल
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा भी हिंदूवादी संगठनों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए। पूर्व विधायक ने प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर स्कूल में प्रदर्शन किया और प्रशासन से मांग की कि स्कूल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है उस सरकारी जमीन को भी स्कूल के अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना चाहिए और वहां खेल मैदान बनाया जाना चाहिए।

प्रशासन ने कही कार्रवाई करने की बात
इस मामले में छात्र के पिता की शिकायत पर एक टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी के बयान लिए जा रहे हैं जो भी अभिभावक शिकायत करेंगे उस पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और शासकीय भूमिका भी सीमांकन करवाया जाएगा, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, इसके साथ ही स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications