मध्य प्रदेश के सतना में जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को तोड़ा गया, कमलनाथ ने शेयर किया वीडियो
भोपाल, मई 25। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, शहर के एक चौराहे पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की एक मूर्ति को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां तक कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।

यह घटना निंदनीय है- कमलनाथ
कमलनाथ ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "यह वीडियो मध्यप्रदेश के सतना ज़िले का है। जहाँ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे है। यह घटना बेहद निंदनीय है।" आपको बता दें कि वीडियो में दिख रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व नेहरू जी की मूर्ति पर लाठी-डंडो से हमला कर रहे हैं और पत्थरबाजी कर रहे हैं।
यह विडीओ मध्यप्रदेश के सतना ज़िले का है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 25, 2022
जहाँ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे है।
यह घटना बेहद निंदनीय है। pic.twitter.com/CPlDwWef3w
पुलिस ने लिया घटना का संज्ञान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने भी इस घटना का संज्ञान ले लिया है। बता दें कि सतना शहर में संयुक्त कलेक्ट्रेट से कुछ ही फासले पर धवारी चौराहे पर यह घटना घटी है। वीडियो में मूर्ति के साथ तोड़फोड़ कर रहे शरारती तत्व शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे ते और जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर लाठी डंडे बरसा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications