Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लाड़ली बहना योजना पर बयान देकर बुरे फंसे संजय राउत, पुलिस उपायुक्त ने बताया क्या हैं आरोप?

Sanjay Raut News: मध्य प्रदेश के भोपाल में शिवसेना के सांसद संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। लाडली बहना योजना पर कथित रूप से भ्रामक टिप्पणी करने का आरोप है। भाजपा की महिला मोर्चा जिला इकाई की अध्यक्ष वंदना जाचक और उपाध्यक्ष सुषमा चौहान की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने बुधवार शाम को मामला दर्ज किया। पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल ने यह जानकारी दी है।

पुलिस अखिल पटेल के जानकारी अनुसार भाजपा की महिला मोर्चा जिला इकाई की अध्यक्ष वंदना जाचक और उपाध्यक्ष सुषमा चौहान द्वारा मामला दर्ज कराया गया है।शिकायत के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया।

Sanjay Raut News

संजय राउत ने दावा किया था कि मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना बंद कर दी गई है। क्योंकि यह केवल एक राजनीतिक खेल है। उन्होंने महाराष्ट्र में महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई इसी तरह की योजना का भी जिक्र किया था।

इस बीच भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हमें शिकायत मिली थी कि कुछ नेता सरकार की नीतियों के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में हमने शिकायत का संज्ञान में लिया है। हमने इस शिकायत पर संजय राउत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 (2) (गलत सूचना वाले बयान प्रसारित करना) और 356 (2) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ताओं ने संजय राउत के खिलाफ जानबूझकर ऐसा भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया है। एफआईआर में कहा गया है कि राउत के बयान का मकसद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की छवि को खराब करना है और महिला लाभार्थियों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाना है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने यह भ्रामक बयान कानून-व्यवस्था की स्थिति को बाधित करने और गलत सूचना के जरिये से असंतोष पैदा करने की साजिश के तहत दिया है।

आपको बताते चले की महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने अगस्त में मध्य प्रदेश सरकार की योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहन योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत 21 से 65 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+