MP News: किसानों को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान, बोले 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेंगे गेहूं

Khandwa News: खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए संकल्प पत्र को लेकर बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि किसान भाइयों, संकल्प पत्र का एक-एक वचन निभाएंगे। गेहूं ₹2700 प्रति क्विंटल खरीदेंगे। एक संकल्प और हम सभी को लेना है, लोकसभा में सभी 29 सीटें जिताकर आदरणीय प्रधानमंत्री को फिर प्रधानमंत्री बनाना है।

बता दे रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा जिले में स्थित संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल पहुंचे जहां पर उन्होंने महाराज की भूमि पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही धूनी वाले महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प पत्र में एक-एक वचन को भाजपा सरकार पूरा करेगी।

statement of Shivraj Singh Chouhan regarding farmers in Khandwa, will buy wheat at 2700 per quintal

सीएम शिवराज ने कहा कि आप मेरे लिए अपना परिवार हैं। मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि जान भले ही चली जाए, आपका विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा। लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना के बाद अब 'लखपति बहना' अभियान चलेगा। मेरी बहनों की आमदनी एक साल में कम से कम एक लाख रुपये हो, यह मेरा संकल्प है और ये मैं करके रहूंगा । सीएम ने कहा कि मैं आपसे कहने आया हूं कि एक-एक वचन पूरा करेंगे, एक-एक वादा निभाएंगे।

सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे संत सिंगाजी महाराज ने बुलाया है, मैं उन्हें प्रणाम करने आया हूं। संत सिंगाजी महाराज और नर्मदा मैया की ऐसी कृपा बरसे कि मेरी प्राणों से प्यारी जनता के पैरों में कांटा भी चुभ न पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+