Bhopal News: भोपाल से रीवा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, विधायक भगवान दास सबनानी ने दी बड़ी जानकारी

Bhopal News: रेलवे ने मध्य प्रदेश के रीवा और भोपाल जिले के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, अब सप्ताह में दो दिन भोपाल रीवा के लिए अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है। भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र की जनता इस रेल सेवा की लंबे समय से मांग करती रही है। गत वर्ष 13 नवंबर को विंध्य एकता परिषद द्वारा दीपावली मिलन समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से इस रेल सेवा की मांग की गई थी और उन्होंने 25 जुलाई को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व व सरकार जनता की समस्याओं को लेकर कितनी गंभीर और संवदेनशील हैं।

Special train will run from Bhopal to Rewa MLA Bhagwan Das Sabnani gave big information

विधानसभा चुनाव में उठी थी रेल सेवा की मांग

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में विंध्य क्षेत्र की जनता रहती हैं। भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में ही करीब 50 हजार लोग रहते हैं, जबकि भोपाल लोकसभा क्षेत्र में इनकी संख्या 4 लाख से अधिक है। वर्तमान में भोपाल और रीवा के बीच केवल रेवांचल एक्सप्रेस ही सीधी रेल सेवा उपलब्ध है, जिसमें रिजर्वेशन मिलने में दो-दो महीने लग जाते हैं। ऐसे में रेवांचल एक्सप्रेस के अलावा एक और रेल सेवा की मांग लंबे समय से की जाती रही है।

Special train will run from Bhopal to Rewa MLA Bhagwan Das Sabnani gave big information

विधानसभा चुनाव के समय 13 नवंबर को विंध्य एकता परिषद के पदाधिकारी सुनील पांडे, वंदना द्विवेदी एवं पार्षद आरके सिंह बघेल ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से इस रेल सेवा की मांग की थी, तब अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया था कि आप भगवानदास सबनानी को विधायक बना दीजिए, हम नई रेल सेवा की शुरुआत के प्रयास करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 25 जुलाई को फोन कर के बताया कि उन्होंने इस रेल सेवा को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में रेल सेवा की स्वीकृति मिलना यह दिखाता है कि भाजपा का नेतृत्व व सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कितनी तत्परता से कार्य करती हैं।

Special train will run from Bhopal to Rewa MLA Bhagwan Das Sabnani gave big information

सप्ताह में दो दिन चलेगी भोपाल-रीवा-भोपाल ट्रेन

प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने रेल सेवा की स्वीकृति के संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लिखा गया पत्र पढ़कर सुनाया और उनकी ओर से विंध्य क्षेत्र की जनता को नई रेल सेवा की स्वीकृति पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री जी ने पत्र के साथ रेल सेवा का शेड्यूल भी भेजा है। इसके अनुसार यह रेल सेवा 2 अगस्त से प्रारंभ होगी। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। भोपाल से यह ट्रेन शुक्रवार और रविवार को रात्रि 10.30 बजे चलेगी और रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर होकर अगले दिन प्रातः 8.05 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन रीवा से शनिवार और सोमवार की रात्रि 11 बजे चलेगी तथा प्रातः 9.15 बजे भोपाल पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+