MP News: इन जिलों से होकर गुजरेगी होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों का सफर होगा आसान
होली एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों से परिचालन स्पेशल किराया पर किया जाएगा।
09324/09323 इंदौर-पुणे इंदौर स्पेशल- गाड़ी संख्या 09324 इंदौर पुणे स्पेशल 05 मार्च, 2025 से 25 जून, 2025 तक इंदौर से प्रति बुधवार को 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन देवास 11.50 बजे, उज्जैन 12.40 बजे, नागदा 13.57 बजे तथा रतलाम 14.35 बजे आएगी। यह ट्रेन प्रति गुरूवार को रात्रि 03.10 बजे पुणे आएगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09323 पुणे इंदौर स्पेशल 06 मार्च, 2025 से 26 जून, 2025 तक पुणे से प्रति गुरूवार को प्रात: 05.10 बजे चलेगी। वापसी में यह ट्रेन रतलाम 20.30 बजे, नागदा 21.10 बजे, उज्जैन 22.05 बजे तथा देवास 23.00 बजे पहुँचेगी तथा गुरूवार को 23.55 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण एवं लोणावाला स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, बारह स्लीपर, सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआर कोच के साथ चलेगी।
09007/09008 वलसाड खातीपुरा वलसाड स्पेशल:- गाड़ी संख्या 09007 वलसाड खातीपुरा स्पेशल 06 मार्च, 2025 से 26 जून, 2025 तक वलसाड से प्रति गुरूवार को 13.50 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम 21.15 बजे, मंदसौर 22.35 बजे, नीमच 23.18 बजे एवं शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ रात्रि 01.00 बजे पहुँचेगी। शुक्रवार को प्रात: 08.10 बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09008 खातीपुरा वलसाड स्पेशल खातीपुरा से प्रति शुक्रवार को सायं 19.05 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ शनिवार को रात्रि 02.20 बजे, नीमच 03.03 बजे, मंदसौर 03.44 बजे एवं रतलाम 05.25 बजे पहुँचेगी। शनिवार को दोपहर 12.00 बजे यह ट्रेन वलसाड रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, मदार जं., किशनगढ़ एवं जयपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। यह ट्रेन एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, बारह स्लीपर, दो सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआर कोच के साथ चलेगी।
09411।09412 अहमदाबाद ग्वालियर अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल:- गाड़ी संख्या 09411 अहमदाबाद ग्वालियर स्पेशल तत्काल प्रभाव से 28 जून, 2025 तक अहमदाबाद से प्रति शनिवार को 20.25 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के रतलाम रविवार को 01.20 बजे, नागदा 02.05 बजे, उज्जैन 03.00 बजे एवं मक्सी 04.23 बजे पहुँचेगी। रविवार को 13.00 बजे ग्वालियर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09412 ग्वालियर अहमदाबाद स्पेशल तत्काल प्रभाव से 29 जून, 2025 तक ग्वालियर से प्रति रविवार को 16.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के मक्सी 23.52 बजे, उज्जैन सोमवार को 00.40 बजे, नागदा 01.56 बजे एवं रतलाम 02.30 बजे आएगी। सोमवार को 09.05 बजे यह ट्रेन अहमदाबाद पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, गुना, शिवपुरी स्टेशनों पर ठहराव किया गया है। यह ट्रेन एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, बारह स्लीपर, दो सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआर कोच के साथ चलेगी।
09117/09118 उधना सूबेदारगंज उधना स्पेशल:- गाड़ी संख्या 09117 उधना सूबेदारगंज स्पेशल 07 मार्च, 2025 से 27 जून, 2025 तक उधना से प्रति शुक्रवार को 05.45 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के दाहोद 10.20 बजे, रतलाम 13.05 बजे, उज्जैन 15.15 बजे एवं मक्सी जंक्शन 17.05 बजे आएगी। शनिवार को 08.40 बजे यह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09118 सूबेदारगंज उधना स्पेशल 08 मार्च 2025 से 28 जून 2025 तक सूबेदारगंज से प्रति शनिवार को 19.25 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के मक्सी रविवार 11.40 बजे, उज्जैन 12.30 बजे, रतलाम 14.35 बजे एवं दाहोद 16.01 बजे पहुँचेगी।
रविवार को यह ट्रेन 20.15 बजे उधना रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, बदरवास, शिवपुरी, ग्वालियर, मालनपुर, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन बारह थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं एक एसएलआर कोच के साथ चलेगी। ट्रेनों की अद्यतन सूचना की जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारी पूरी, किसानों को कैसे मिलेगा बंपर बोनस, जानिए
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications