MP election 2023: पन्ना की चुनावी सभा में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मनुवाद और सामंतवाद का विरोध होना चाहिए
SP chief Akhilesh Yadav: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यदाव आज पन्ना विधानसभा के अजयगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने विशाल आम सभा को संबोधित किया इसके साथ ही उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस दोनो ही पार्टियों पर जमकर निशाना साधा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लोधी महेंद्रपाल वर्मा के पक्ष में वोट मांगे।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए मनुवाद और सामंतवाद पर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि मनुवाद और सामंतवाद का विरोध होना चाहिए। उन्होंने कहा इस तरह की सोच से समाज नही चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते है कि उत्तरप्रदेश की पहचान जब वह सत्ता में आये तब हुई जबकि योगी आदित्यनाथ की पहचान ही तब हुई जब वो उत्तरप्रदेश के सीएम बने।
यहां आपको बता दें कि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है कि जातिगत जनगणना हो 27 प्रतिशत आरक्षण मिले उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पहले से अधिक सीट मध्यप्रदेश में जीतेगी।
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications