"शादी के बाद नए वर-वधू को", राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्‍या मामले के बाद सीएम मोहन यादव ने दी ये सलाह

Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्‍यवसायी राजा रघुवंशी हत्‍याकांड ने देश भर को झकझोर कर रख दिया है। मेघालय में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी नई-नवेली दुल्‍हन सोनम ने ही हत्‍या कर दी है। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्‍या की साजिश रची थी। पुलिस ने सोनम को अरेस्‍ट करके उसे हिरासत में भेज दिया है।

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हुई हत्या मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को दुख व्यक्त किया। इस घटना के बाद सीएम ने विवाह संबंधी फैसलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Sonam Raghuvanshi Case

मुख्यमंत्री यादव ने राजा रघुवंशी की हत्या को "दर्दनाक" बताते हुए परिवारों से शादी के प्रपोजल को फाइनल करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्‍होंने कहा बच्‍चों का विवाह करते समय हर छोटी-बड़ी बात का ध्‍यान रखना ही चाहिए और साथ ही बच्‍चों पर निगाह भी रखनी चाहिए।

इंदौर की घटना हमारे के लिए बड़ा सबक है

सीएम मोहन यादव ने कहा, "सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी की घटना समाज के लिए एक सबक है और साथ ही एक बहुत ही दर्दनाक घटना भी है। यह हमें कई सबक सिखाती है। जब दो परिवार शादी के माध्यम से एक साथ आते हैं, तो चीजों का बहुत बारीकी से ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। बच्चों को इतनी दूर भेजने के बारे में भी सोचने की जरूरत है।"

"शादी के बाद नए वर-वधू को..."

सीएम मोहन यादव ने कहा, "इन्‍हीं वजहों से पुराने जमाने में लोग शादी के तुरंत बाद नए वर-वधू को अपने जिले से बाहर भेजने से डरा करते थे। हमारे समय में तो विवाह के बाद दूल्‍हा दुल्‍हन को अपने जिले से हजारों किलोमीटर दूर भेजना किसी भी दृष्टि में तो बिल्‍कुल नहीं मानते थे। कम से कम एक महीने तक तो ये सावधानी बरती जाती थी। ये नया कल्‍चर इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देता है। हमें इस घटना से स‍बक लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+