MP News: चिता के धुएं से भड़कीं मधुमक्खिय, कांग्रेस विधायक और बीजेपी नेताओं को चुन-चुनकर काटा

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अंतिम संस्कार करने गए करीब सात से अधिक लोगों के साथ ऐसी घटना हुई की उनको इलाज कराने के लिए अस्पताल जाना पड़ा है। पूरे इलाके में इस घटना की बात हो रही है।

मामला चौरई के नांदना गांव का है। जहां दाह संस्कार में शामिल होने गए कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता मधुमक्खियां का शिकार हो गए। मधुमक्खियों के हमले से दोनों नेता घायल हो गए। यह हादसा उस समय का है जब वो लोग अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। पास ही जामुन के पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा था जो अचानक ही भड़क उठीं और वहां से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया।

pyre smoke bees

दोपहर के समय हुई इस हदसे में चौरई विधायक, भाजपा नेता समेत करीब 7 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए छिंदवाड़ा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार बीते दिन कांग्रेस नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल की माताजी का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मोक्षधाम में संपन्न हुआ। इस दौरान अमृ आत्मा की शांति और परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए चौरई विधायक सुजीत चौधरी, बीजेपी नेता राधेश्याम रघुवंशी मझलो पटेल सहित काफी संख्या में लोग यहां एकत्रित हुए थे। वहां से वापस आते समय सभी लोग पैदल चल रहे थे। तभी जामुन के पेड़ पर स्थित मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियां नाराज हो गई। यहां से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया।

इस घटना में विधायक सुजीत चौधरी, मझलो पटेल सहित 7 लोग घायल हो गए हैं। जैसे ही मधुमक्खी ने यहां हमला किया दाह संस्कार में शामिल कई लोगों ने भाग कर जान बचाई। कुछ लोग मधुमक्खी के हमले से गिर गए जिन्हें मधुमक्खी ने डंक मार कर जख्मी कर दिया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+