MP News: मध्य प्रदेश में पहली बार बीजेपी की 6 नेत्रियां पहुंची लोकसभा, बालाघाट को मिली पहली महिला सांसद
Lok sabha chunav 2024 Result: इस बार लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कई इतिहास रचे हैं। इस बार भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया। देश में सबसे बड़ी जीत भी मध्य प्रदेश से ही हुई है। इसके अलावा नोट को सबसे अधिक मत मिलने का रिकॉर्ड भी मध्य प्रदेश के नाम रहा। वहीं पहली बार प्रदेश की 6 नेत्रियां भाजपा से सांसद बनी है।
इससे पहले 2009 में लोकसभा चुनाव में प्रदेश से 6 महिला सांसद बनी थी, लेकिन यह 6 महिला सांसदों में कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन सांसद बनी थी। लोकसभा चुनाव के इतिहास में प्रदेश में पहली बार भाजपा की 6 महिला उम्मीदवार चुनाव जीत कर सदन पहुंची है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 6 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। भाजपा की सभी महिला उम्मीदवारों ने इस चुनाव में जीत हासिल की।
6 महिला उम्मीदवारों में से तीन महिला उम्मीदवार ऐसी है जिन्हें पार्टी ने पहली बार मैदान में उतारा था। सागर से लता वानखेड़े, झाबुआ से अनीता चौहान और बालाघाट से भारती पारधी यह तीनों पहली बार सांसद बनी है। बीजेपी ने तीन पुराने उम्मीदवारों पर दाव खेला था। भिंड से संध्या राय शहडोल से हिमाद्री सिंह और धार से सावित्री ठाकुर को मैदान में उतारा था।

वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चार महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। भोपाल से प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सीधी से रीति पाठक शहडोल से हिमाद्री और भिंड से संध्या राय चारों ही महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार भिंड से संध्या राय कम मार्जिन से चुनाव जीत पाएंगे उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया से था।
महिला उम्मीदवारों में लता वानखेड़े की सबसे बड़ी जीत
सागर लोकसभा से पहली बार बीजेपी से चुनाव लड़ाई लता वानखेड़े महिला उम्मीदवारों में प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली सांसद बनी है। लता वानखेड़े ने कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को चार लाख 71 हजार 022 मतों से चुनाव हरा दिया। दूसरी सबसे बड़ी जीत शहडोल लोकसभा सीट से हिमाद्री सिंह के नाम रही। हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी बुंदेल्लाल मार्ग को 313803 वोटो से चुनाव हराया।












Click it and Unblock the Notifications