6 माह के जिस बेटे का मुंडन करवाकर लौट रहे थे, रास्ते में उसी की हो गई दर्दनाक मौत

Damoh News, दमोह। देहात थाना अंतर्गत खेरवा गांव निवासी यादव परिवार के लोग अपने 6 माह के बेटे का मुंडन कराकर जब मेहर से वापस लौट रहे थे। तब कार में सवार यादव परिवार के लोग हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 5 महिलाएं एवं दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जिस बेटे का मुंडन कराने यह लोग मेहर गए थे। उसी बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उपचार के दौरान चालक धनप्रताप ने भी दम तोड़ दिया।

six month old son death in Road accident in Damoh MP

दमोह जिले के कुमारी थाना अंतर्गत महाकाल ढाबा के पास दोपहर में हुए एक भीषण हादसे में यादव परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं इस हादसे में एक 6 माह के बालक की दर्दनाक मौत हो गई।

मामले के मुताबिक अस्पताल चौकी प्रभारी विनोद करोलिया के अनुसार देहात थाना अंतर्गत खेरवा गांव निवासी यादव परिवार के लोग अपने छह माह की बेटे का मुंडन कराने नवरात्र के दौरान मेहर गए थे। 5 महिलाओं सहित दो पुरुष भी कार में सवार थे, जो मेहर से मुंडन कराकर जब दमोह की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान कुम्हारी के पास इनकी कार हाईवा से टकरा गई। इस हादसे के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई औरसभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, लेकिन इस हादसे में सभी 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं जिस बेटे का मुंडन कराने के लिए यह लोग मेहर गए थे। उस बेटे को इस परिवार ने खो दिया। 6 माह के बच्चे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+