भाई की शादी में हर्ष फायर के दौरान घोड़ी बिदकी, गोली लगने से 2 महिलाओं समेत छह घायल

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बारात में हर्ष फायर के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के सैलाना के जूनावास निवासी बाबूलाल पाटीदार के बेटे कमल पाटीदार की सोमवार दोपहर को बारात निकाली जा रही थी, जो जूनावास से रंगोली मोहल्ले में झब्बालालजी पाटीदार के यहां जा रही थी। बारात में दूल्हे के ताऊजी हीरालालजी की बंदूक से उनके पोते पप्पू खुशी में फायर कर रहा था।

Six injured including 2 women in Harsha fire barat at ratlam

इसी दौरान पटाखे की आवाज से घोड़ी बिदक गई और धक्का लगने से पास में खड़े पप्पू के हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया। जिससे पैरों में छर्रें लगने के कारण दूल्हे के छोटे भाई नीलेश पाटीदार, फोटोग्राफर धर्मेंद्र, पप्पू की पत्नी दीपिका, चंदा पति किशनलाल और घोड़ी वाले सैलाना निवासी कान्हा दायमा (15) व चेतन पिता चरणदास बैरागी (30) को छर्रें लगे। घटना के बाद कार से घायलों को रतलाम के गीतादेवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाना प्रभारी दलसिंह परमार के अनुसार बंदूक लाइसेंसधारी का नाम हीरालाल है। बारात में बंदूक से हर्ष फायर करना नियमों का उल्लंघटन है। ऐसे में हीरालाल और उनके पाते पप्पू के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+