MP News: मुझे मेरी पत्नी दिला दीजिए साहब...जेल से बाहर आए शख्स ने पुलिस से लगाई गुहार
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से अनोखा मामला सामने आया है। चार वर्षों के बाद जेल से बाहर आया एक शख्स पुलिस से फरियाद लग रहा है कि पत्नी वापस दिला दो। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने पत्नी और बच्चों का अपहरण कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। जांच कर रही है।
मामला है जिले के बेगमगंज तहसील के एक गांव का है। यहां एक शख्स पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। एक घटना में वो जेल गया था। जमानत के पैसे न होने के कारण उसे लगभग 4 वर्षों तक जेल में रहना पड़ा। कुछ समाजसेवियों ने उसकी मदद की। इससे उसकी जमानत हो पाई।

वो जेल से आया और दो दिन पत्नी और बच्चों के साथ घर में रहा। इसके बाद वो पास के गांव खैरी में एक युवक की मृत्यु हो जाने पर शोक सभा में गया था। जब वो वापस आया तो पत्नी और 3 बच्चे घर में नहीं मिले। घर में मौजूद बेटी ने उसे पूरी जानकारी दी कि सभी लोग बिना बताए कहीं चले गए हैं।
इस पर उसने पत्नी और बच्चों की काफी खोजबीन की। मगर, कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वो थाने पहुंचा और पुलिस से कहा, साहब, मुझे मेरी पत्नी और बच्चे वापस दिला दो। गांव के कुछ दबंगों ने पत्नी और 3 बच्चों को किडनैप कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications