सिंगरौली : 15 साल का लड़का निकला हैकर, 12 लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए वसूले
सिंगरौली, 20 जुलाई। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 15 साल के एक लड़के ने कई लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे रुपए ऐंठ लिए। सिंगरौली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। सिंगरौली एएसपी ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कई लोगों के डिवाइस हैक कर लिए। फिर उन्हें ब्लैकमेल किया है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की, मगर यह इतना शातिर निकला कि वीपीएन नंबर का उपयोग करके यूएई में अपनी लोकेशन दिखाने लगा।
लोगों के डिवाइस को हैक करने और डेटा प्राप्त करने के लिए इसने प्रतिबंधित भारतीय ऐप डाउनलोड किए है। कम से कम 12 लोगों को आरोपी ने ब्लैकमेल कर इनसे पेटीएम पर पैसे लिए है।












Click it and Unblock the Notifications