MP: सीधी पेशाबकांड का आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार, लोकेशन बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Pravesh Shukla Arrest: मध्य प्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना ने तहलका मचा दिया है। इस घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

आरोपी शख्स प्रवेश शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी सीधी अंजू लता पटले ने कहा कि प्रवेश शुक्ला से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

pravesh shukla arrest

रात 2 बजे किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। आरोपी बीजेपी नेता बताया जा रहा है, जिसको पुलिस ने 4-5 जुलाई की रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया।

लोकशन बदलकर दे रहा था चकमा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसाप प्रवेश शुक्ला को सीधी जिले से कुबरी गांव के खैरहवा से साइबर सेल की मदद से पकड़ा है। आरोपी घटना के बाद से ही लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

बीजेपी नेता है प्रवेश शुक्ला

इधर, प्रवेश शुक्ला की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी और मां को छोड़ा दिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि प्रवेश शुक्ला सीधी बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का पूर्व विधायक प्रतिनिधि है। वहीं यह वीडियो 9 दिन पुराना बताया जा रहा है, जो कि सीधी जिले के कुबरी बाजार का है।

एक्शन में सीएम शिवराज सिंह

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस घटना के बाद एक्शन में आ गए। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उसने मानवता को कलंकित किया है। ऐसे अपराध के लिए कठोरतम सजा, कठोरतम शब्द भी कम है। मैंने निर्देश दिए हैं कि कठोरतम सजा दी जाए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ऐसी कार्रवाई जो उदाहरण बने...अपराधी को कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता और ना कोई पार्टी होती है अपराधी केवल अपराधी है उसे सजा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+