मध्य प्रदेश: दरगाह को अज्ञात लोगों ने भगवा रंग से पोता, खफा लोगों ने जाम किया नेशनल हाइवे
होशंगाबाद, 14 मार्च: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के नर्मदापुरम में एक 50 साल पुरानी मजार को भगवा रंग से रंगे जाने का मामला सामने आया है। यही नहीं मजार के दरवाजे को तोड़कर अज्ञात लोगों ने नदी में फेंक दिया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। घटना से खफा मुस्लिम समाज के लोगों ने एनएच 22 पर जाम लगाया है। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज की और सख्त एक्शन लेने का आश्वासन देकर लोगों को समझाया जिसके बाद हाईवे से जाम हटा।

दरअसल नर्मदापुरम जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सेमरी-हरचंद रोड़ स्थित दरगाह की दीवार और गुम्बद रविवार को भगवा रंग से पुती हुई नजर आई। घटना का पता सुबह करीब छह बजे तब चला जब कुछ स्थानीय युवकों ने दरगाह को भगवा रंग से पुता देखा और पाया कि उसका दरवाजा तोड़ा दिया गया है।तोडफोड़ के साथ दरगाह की गुम्मद और अंदर भगवा और लाल कलर का पेंट कर दिया गया।
थोड़ी ही देर में ये बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इस बात की खबर मिलते ही मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में दरगाह पर इकठ्ठा हो गए। लोगों की भीड़ ने स्टेट हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। दोपहरबाद मजार के गुंबद व अन्य हिस्सों में वापस हरा रंग पुतवा दिया गया। थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मजार से छेड़छाड़ की है।
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दरगाह के केयरटेकर अब्दुल सत्तार ने कहा कि सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें बताया कि मजार को भगवा रंग में पोत दिया गया है। सत्तार ने कहा कि, पहुंचने के बाद, हमने महसूस किया कि मंदिर के लकड़ी के दरवाजे खुले हुए थे और मारू नदी में फेंक दिए गए थे। न केवल मीनार, बल्कि मकबरे और प्रवेश द्वार को भी भगवा रंग से रंगा गया था। इसके अलावा, मंदिर परिसर के अंदर का हैंडपंप भी उखड़ दिया गया।
एक महीने में मध्य प्रदेश में इस तरह की ये दूसरी घटना है कि जहां दरगाह में छेड़छाड़ की गई है। इस घटना को भी पंचमढ़ी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। 14 जनवरी को पंचमढ़ी में देनवा दर्शन के पास दरगाह पर असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की थी, वहां पर भी आक्रोशित लोगों ने सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications