MP News: प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी, PM मोदी के खिलाफ बयानबाजी पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई
MP News: चुनाव आयोग ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश बीजेपी की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी की थी। बीजेपी ने अपनी शिकायत में बताया कि प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के संबंध में असत्यापित और गलत बयान दिए थे। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने और पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की है।

चुनाव आयोग ने इस मामले में प्रियंका गांधी से 16 नवंबर तक बयान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। चुनाव और दंडात्मक कानूनों के प्रावधानों के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
चुनाव आयोग के नोटिस के मुताबिक, भाषण के वीडियो और मध्य प्रदेश के सीबीओ के माध्यम से प्राप्त ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, प्रियंका गांधी ने कहा था कि 'मोदी जी जो यह बीएचईएल था, जिससे हमें रोजगार मिलते थे, जिससे देश आगे बढ़ रहा था, इसका आपने क्या किया, किसको दे दिया, बताएं मोदी जी किसको दे दिया, अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया।''
यह भी पढ़ें- नाक की सर्जरी बिगड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा की हो गई थी ऐसी हालत, इतने दिनों बाद मां मधु चोपड़ा ने खोला राज












Click it and Unblock the Notifications