MP Police: शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया 30 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस पर फायरिंग मामले में था वॉन्टेड

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में 30,000 रुपये के इनामी एक बदमाश को पुलिस ने आखिरकार एक शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके दाएं पैर की हड्डी में गोली फंसी है। पुलिस इस एनकाउंटर को मातगुवां के पास एक वेयरहाउस के सामने अंजाम दिया है। फिलहाल उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chhatarpur news ravindra singh police encounter

एसपी अगम जैन के अनुसार इनामी बदमाश रविंद्र सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। वह इस मामले में 20 दिनों से फरार था। शॉर्ट एनकाउंटर से पहले आरोपी ने पुलिस पर 3 राउंड फायर किए थे, जिसके बाद IG सागर ने बदमाश रविंद्र सिंह पर 30 हजार का इनाम रखा था।

रविवार-सोमवार रात मुठभेड़ के दौरन बदमाश रविंद्र सिंह के पैर में गोली लगी है, जो उसके दाएं पैर की हड्डी में फंसी है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

एसपी के अनुसार विशेष पुलिस टीम ने मातगुवां के पास एक वेयरहाउस के सामने रविंद्र को घेरा था। आरोपी ओरछा रोड थाना क्षेत्र के देरी गांव का है रहने वाला है। उसके ऊपर 11 मामले पहले से दर्ज हैं। छतरपुर एसपी अगम जैन ने कहा, घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बीती रात करीब 12 बजे से एक बजे के बीच जानकारी लगी थी कि मातगुवां के पास आरोपी कहीं रुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+