VIDEO: एमपी गजब है, एक ही रूम में लड़के-लड़कियों का शारीरिक परीक्षण

भिंडः मध्यप्रदेश की पुलिस आरक्षक भर्ती काफी चर्चा में है। भर्ती में पहले अभ्यार्थियों के सीने पर एससी-एसटी लिखने का मामला सामने आया है और अब भिंड में जिला चिकित्सालय में आरक्षक भर्ती में मेडिकल टेस्ट के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। लड़की और लड़कों का मेडिकल चेकअप एक टीम द्वारा एक ही कमरे में किया गया। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

लड़कियों के लिए नहीं है कोई महिला डॉक्टर या नर्स

लड़कियों के लिए नहीं है कोई महिला डॉक्टर या नर्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिला चिकित्सालय में लड़कियों के सामने कुछ लड़के अर्धनग्न अवस्था में मेडिकल जांच के लिए खड़े हैं। वहीं, लड़कियों के मेडिकल टेस्ट के लिए कोई भी महिला चिकित्सक या नर्स नहीं हैं।

मीडिया में खबर आने के बाद मचा हड़कंप

मीडिया में खबर आने के बाद लड़कों के लिए अलग और लड़कियों के लिए अलग मेडिकल चेकअप की सुविधा की गई। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश की भिंड पुलिस लाइन में 217 महिला और पुरुष आरक्षकों की भर्ती की गई है। इनमें से 39 लड़के और लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। सभी टेस्ट एक ही कमरे में कर दिए गए और लड़कियों के लिए कोई भी नर्स या महिला चिकित्सक नहीं थी।

विवादों में रही है ये भर्ती

विवादों में रही है ये भर्ती

इस पूरे में मामले पर भर्ती बोर्ड का कोई भी सदस्य बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में आधिकारिक रूप में प्रशासन की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है। बता दें, ये भर्ती काफी विवादों में रही है अभ्यार्थियों के शरीर पर एससी-एसटी लिखने के बाद विपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+