बारिश से प्रभावित जिलों की CM शिवराज ने आधी रात को की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जिलों में हालात का मुश्किलभरे हो गए हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात 1 बजे अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शिवराज सिंह का एक वीडियो संदेश जारी किया गया है जिसमे कहा गया है, महाकाल महाराज की कृपा से संपूर्ण मध्यप्रदेश में भरपूर वर्षा हुई है। नर्मदा जी और उनकी सहायक नदियों के कैचमेंट एरिया में अतिवृष्टि से बांध भर गए हैं, जिससे कुछ स्थानों पर जल स्तर बढ़ गया।

 shivraj singh chouhan

हम पूरी तरह से सजग और सतर्क हैं। रात को 1 बजे मैं परिस्थिति की समीक्षा करूंगा। अपने भाई-बहनों को सुरक्षित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि हमने सबको सतर्क किया है, हर कलेक्टर, कमिश्नर जिलों पर नजर रखे हुए हैँ। हमने ओंकारेश्वर के पानी के निकास को कम किया है, जिसके कारण ओंकारेश्वर और बाकी स्थानों पर जल स्तर या तो स्थिर है या घट रहा है।

हम पूरी तरह से सतर्क और सावधान हैं। मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। रात को 1 बजे मैं स्थिति की समीक्षा करूंगा। हमारे प्रभावित क्षेत्रों के भाई-बहन चिंता ना करें, उनकी सुरक्षा के संपूर्ण उपाय किए जा रहे है।

बारिश के कारण ओंकारेश्वर में 18 सितंबर को आचार्य आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम को स्थगित किया है ताकि प्रशासन पूरी सजगता के साथ लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दे। प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम अब 21 सितंबर को किया जाएगा। तबतक ओंकारेश्वर में चल रहे अनुष्ठान आदि जारी रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+