विकसित भारत संकल्प यात्रा ज्वॉइन करने का शिवराज सिंह ने किया आह्वान, बताया कैसे हो सकती है पीएम से बात?
केंद्र सरकार की 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' अभियान शुक्रवार को मध्य प्रदेश पहुंची। केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में पात्र लाभार्थियों को जागरूक करने और नई योजनाओं का उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ये 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' राज्यों में संचालित की जा रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भावी सीएम की रेस में शामिल शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के लोगों को विकसित भारत की ओर परिवर्तनकारी यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर इसके संबंध में एक पोस्ट लिखी है और इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। पूर्व सीमए शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में लिखा
विकसित भारत की ओर परिवर्तनकारी यात्रा में शामिल हों! NaMo ऐप के माध्यम से #ViksitBharatAmbassador बनें। विकास के लिए एकजुट हों, दैनिक कार्य करें और सकारात्मकता फैलाएं। साइन अप करें, 100-दिवसीय चैलेंज लें और प्रोत्साहन अर्जित करें। जिसमें प्रधान मंत्री के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने का मौका भी शामिल है। आइए मिलकर एक स्थायी प्रभाव डालें!
बता दें शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' अभियान के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कई राज्यों के लाभार्थी से बात की और उकने अनुभवों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने महिलाओं से बात करते हुए उनसे जातियों में ना बंटने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा सभी महिलाएं एक ही जाति से हें वो जाति 'महिला' है!
Join the transformative journey towards a developed India!
Be a #ViksitBharatAmbassador through the NaMo app. Unite for people-led development, undertake daily tasks, and spread positivity. Sign up, take the 100-day challenge, and earn incentives, including a chance to… pic.twitter.com/WC4Q866lRe
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications