MP: इंदौर को मेट्रो की सौगात, सीएम शिवराज ने किया शिलान्यास

नई दिल्ली, 25 दिसंबर: पूरा देश क्रिसमस का जश्न मना रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को मेट्रो की सौगात मिली, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो लाइन का शिलान्यास किया। इंदौर मेट्रो में अभी 16 स्टेशन होंगे, जिन्हें भविष्य में बढ़ाया जाएगा। शिलान्यास के दौरान सीएम ने बताया कि इस मेट्रो को एक रिंग शेप में स्थापित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत और अंत इंदौर हवाईअड्डे पर होगा। इस प्रोजेक्ट में 7,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Shivraj Singh Chouhan

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि अपना इंदौर शहर अद्भुत है। स्वच्छ सिटी इंदौर, क्लीन सिटी इंदौर, ग्रीन सिटी इंदौर, आईटी सिटी इंदौर और अब मेट्रो सिटी इंदौर। स्वच्छता के मामले में इंदौर ने जो काम किया है, उसका कोई जवाब नहीं। जब मेट्रो यहां चल जाएगी तो जनता को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो का काम इंदौर एयरपोर्ट से शुरू होकर गांधी नगर सुपर कारिडोर, भंवरतला, एमआर टेन, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त चौराहा, मेघदूत चौराहा से लेकर बड़ा गणपति बीएसएफ से होकर वापस एयरपोर्ट तक विकसित किया जाएगा।

सीएम के मुताबिक जब मेट्रो शहर में आएगी तो इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। अभी पहले चरण में ही 5 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। इसके बाद जब मेट्रो चल जाएगी तो 2000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं मेट्रो आर्थिक रूप से भी काफी लाभदायक है। सरकार ने तय किया है कि मेट्रा ट्रेन या लाइट मेट्रो, जो भी सही लगेगा उसे उज्जैन तक ले जाया जाएगा। इसके सर्वे के निर्देश दिए गए हैं।

मेट्रो पर विपक्ष उठा रहा सवाल
वहीं दूसरी ओर विधानसभा में शुक्रवार को भोपाल और इंदौर मेट्रो को लेकर एक सवाल पूछा गया था। जिसके जवाब में सरकार ने बताया कि दोनों जगहों पर मेट्रो का काम अभी 2 प्रतिशत ही पूरा हुआ है, जिसमें 492 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इस पर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य था कि 2023 तक मेट्रो की एक लाइन चालू हो जाए, लेकिन लग नहीं रहा ऐसा हो पाएगा। वहीं सरकार ने 1-2 प्रतिशत काम पर इतना पैसा खर्च कर दिया। ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+