पूर्व CM शिवराज ने की BJP प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के साथ नर्मदा की पूजा-अर्चना, राहुल गांधी पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुरूवार को नर्मदापुरम् पहुंचें और नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। शिवराज लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेशभर में दौरा कर रहें हैं।

उन्होंने होशंगाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती भी है, मैं दादा माखनलाल के चरणों में प्रणाम करता हूं, मुझे गर्व है ये कहते हुए की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाबई का नाम माखनलाल नगर करने का सौभाग्य मिला है।

Shivraj Singh Chauhan worshiped Narmada along with BJP candidate Darshan Singh Choudhary

शिवराज ने कहा कि आज हम सब प्रसन्न है कि, होशंगाबाद का नाम भी नर्मदापुरम हो गया है। वहीं शिवराज ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यहां से जीत का ऐसा रिकॉर्ड बनाओ कि दुनिया देखती रह जाए।

राहुल ने कांग्रेस को खत्म करने की कसम खाई है

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को क्या दे दिया है, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास न तो नियत है न ही नीति है और न ही कोई नेता है। आजादी के बाद महात्मा गांधी जी ने कहा था कि, कांग्रेस का उद्देश्य पूरा हो गया है इसलिए कांग्रेस को समाप्त कर नए राजनीतिक दल का गठन करना चाहिए लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने उनकी बात नहीं मानी और कांग्रेस को भंग नहीं किया। उस वक्त नेहरू जी ने तो महात्मा गांधी जी की बात नहीं मानी लेकिन राहुल गांधी ने कसम खा कर रखी है कि, वो गांधी जी के सपने को पूरा करेंगे और कांग्रेस को समाप्त करके ही चैन की सांस लेंगे।

Shivraj Singh Chauhan worshiped Narmada along with BJP candidate Darshan Singh Choudhary

राम भारत की पहचान हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, राम हमारे अस्तित्व है, राम हमारे आराध्य है, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और राम भारत की पहचान हैं। राम हमारी रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी सासों में बसे हैं, बिना राम के ये देश नहीं जाना जा सकता है। 500 साल के लंबे सघर्ष के बाद आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर में रामलला विराजमान होने वाले थे। सारा देश आनंद के उत्सव में डूबा हुआ था। प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि, हम नहीं जाएंगे। कांग्रेस के तो करम ही फूटें हैं। आज कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। अच्छे विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विनाशकाले विपरित बुध्दि इस कांग्रेस को अब कोई बचा नहीं सकता है।

Shivraj Singh Chauhan worshiped Narmada along with BJP candidate Darshan Singh Choudhary

विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज मुझे कहते हुए आनंद और संतोष है कि, ये भारतीय जनता पार्टी है जो समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट देकर जनता की सेवा का अवसर देती है। होशंगाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह किसान परिवार के हैं, 24 घंटे जनता की सेवा करते हैं। नर्मदापुरम की जनता से मेरी अपील है कि, खुद उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ें। यहां के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि, अब लाड़ली बहना से लखपति दीदी का भी सफर तय करना है। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए, भारत को विकसित बनाने के लिए और भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ये अद्भुत समय है। इसलिए नर्मदापुरम् से सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल मोदी जी को भेंट करना है।

भारत विश्वगुरू बनेगा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में समृद्ध, संपन्न और नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक-एक कर सभी मुद्दे हल हो गए हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई। तीन तलाक खत्म हो गया। आज हमारा देश चांद पर पहुंच गया है। पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसलिए नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+