MP News: एक हफ्ते में शिवराज छोड़ेंगे विधायकी, सिंधिया देंगे राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा से 8 दिन के भीतर इस्तीफा देना होगा। दोनों ही अब लोकसभा में पहुंच गए हैं इसके चलते शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा क्षेत्र से और सिंधिया राज सभा से इस्तीफा देंगे।
दोनों के रिक्त होने वाले स्थान पर अगले 6 महीने के भीतर चुनाव होंगे। शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया 4 जून को लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं दोनों को 14 दिन के भीतर विधायक और राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देना होगा। दोनों के इस्तीफा देने के बाद इसकी अधिसूचना जारी होगी और इन सीटों को रिक्त घोषित किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान अभी बुधनी विधानसभा से विधायक हैं वहीं सिंधिया मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य थे। सिंधिया के इस्तीफा देने से मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट रिक्त हो जाएगी। जिस पर अगले 6 महीने में निर्वाचन होगा, यह सीट भाजपा के ही खाते में जाएगी।
बुधनी के साथ ही होगा अमरवाड़ा का चुनाव
वहीं बुधनी के साथ अगले कुछ महीनो में छिंदवाड़ा अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव होगा। यहां के विधायक कमलेश शाह विधानसभा के सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं अमरवाड़ा सेट अभी रिक्त है, यहां पर 6 महीने के भीतर चुनाव होना है। शाह के इस्तीफा के बाद यह सीट 30 मार्च को रिक्त हो गई थी, यहां पर अब 30 सितंबर तक चुनाव होना है।












Click it and Unblock the Notifications