'मैं नहीं CM पद का दावेदार', शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

MP Election Results के बाद अब मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में BJP केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग बैठक कर मध्य प्रदेश की सरकार बनाने को लेकर मंथन करता नजर आ रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में भी मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

मुख्यमंत्री पद को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने सीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा की, मैं पहले भी कभी नहीं रहा, आज भी नहीं हूं, बाद में भी नहीं रहूंगा।

Bhopal

सीएम शिवराज ने दिया ये जवाब

पत्रकारों ने जब सीएम शिवराज सिंह चौहान से सीएम पद की दावेदारी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा की, मैं पहले भी कभी नहीं रहा, आज भी नहीं हूं, बाद में भी नहीं रहूंगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक बड़े मिशन को पूरा करने के लिए काम करते हैं पद के लिए नहीं, और उस मिशन के माध्यम से जो काम मिलता है उसको हम मेहनत और ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि, कल मैं छिंदवाड़ा जा रहा हूं, वहां हम विधानसभा की सीट नहीं जीत पाए। मेरा एक ही संकल्प है 29 की 29 सीटें।

सीएम शिवराज का अलग अंदाज

मध्य प्रदेश में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद BJP नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है, तो वहीं इस जीत के बाद कांग्रेस के खेमे में निराश नजर आ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद अलग-अलग तरह की तस्वीर भी निकलकर सामने आ रही है। राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ होटल पर भोजन करने पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ छोले भटूरे का आनंद लिया। इतना ही नहीं इस होटल में मौजूद लोगों से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात भी की, वहीं होटल में मौजूद लोगों के जन्मदिन पर सीएम शिवराज उनके साथ केक काटते नजर आए।

ये भी पढ़े- फिर CM बनेंगे शिवराज, इस कारण मिल सकता है सत्ता का ताज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+