MP News Video: शिवराज सिंह चौहान का रास्ता रोक रोने लगी लाडली बहनें, मामा की आंखों में भी आ गए आंसू

Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में वो आज सीहोर पहुंचे। सीहोरे में उनके स्वागत में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी।

महिलाओं ने जैसे ही शिवराज मामा को देखा तो उन्होंने उनका स्वागत अभिनंदन किया और रोने लगीं। बता दें शिवराज सिंह चौहान राज्य में मामा के रूप में प्रसिद्ध हैं।। वह खुले मंच से हमेशा राज्य के महिला व पुरुषों के लिए भाई, बहनों, भांजे, भांजियों जैसे शब्दों का उपयोग करते हैं।

Shivraj Singh Chauhan

विकसित भारत विकास यात्रा कार्यकम में शिरकत करने शनिवार को सीहोर आये पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहनो का जनसमूह घेर लिया। काफी समय तक शिवराज का काफिला नगर के सेकडाखेड़ी मार्ग पर रुका रहा।

इस दौरान जनसमूह को हटाने और शिवराज के काफिले को टाऊन हाल की तरफ रवाना करने में सुरक्षा कर्मियों को पसीना आ गया। सीहोर नगर के टाउन हॉल में विकसित भारत विकास यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत करने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नगर आगमन था।

शिवराज के स्वागत के लिए नगर के सेकडाखेड़ी चौराहे पर भारी जनसमूह शिवराज के स्वागत के लिए इक्कट्ठा हो गया था। जैसे ही शिवराज का काफिला सेकडाखेड़ी मार्ग पर आता हुआ दिखा जनसमूह ने शिवराज के काफिले को रोक लिया। भारी जनसमूह को देखकर पहले तो शिवराज सिंह चौहान गाड़ी के गेट से जनसमूह का अभिवादन करते रहे।

इस दौरान काफी संख्या में लाडली बहनो ने शिवराज को घेर लिया ओर रोने लगी, उनको रोता देख शिवराज सिंह चौहान भी गाड़ी से नीचे उतर गये ओर लाडली बहनो के सिर पर हाथ रखकर सान्त्वना देने देते हुए मां की आंखों में भी आंसू आ गए।

इस पूरे दृश्य के दौरान आधी नही तूफान है शिवराज सिह चौहान है कि नारेबाजी होती रही लाड़लियों को रोता देख शिवराज भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल गए। शिवराज सिंह के काफिले को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने में सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+