सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- कांग्रेस का काम झूठे वादे करना, छलना और जनकल्याण की योजनाएं बंद करना है

MP Election 2023: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्‍ता में वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी जमकर प्रचार कर रही है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भाजपा नेता जमकर हमले कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पोस्‍ट पर शेयर कर कांग्रेस की कमियां गिनाई हैं, इसके साथ ही दूसरी पोस्‍ट में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई है।

Chief Minister Shivraj Singh

शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कांग्रेस का काम झूठे वादे करना, छलना और जनकल्‍याण की योजनाएं बंद करना है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मध्‍य प्रदेश की सत्‍ता में पिछली बार आने के बाद किसानों के सिर पर ब्याज की गठरी लाद दी। कांग्रेस ने बैगा, भारिया और सहरिया बहनों के पैसे बंद कर दिये। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों को राशि नहीं दी और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी।

सीएम ने कांग्रेस पर ये भी आरोप लगाया कि उसने राज्‍य की सत्‍ता में आते ही मेधावी विद्यार्थियों के लैपटॉप छीन लिये, बेरोजगार युवकों को भत्ते के लिए भटकाया और कानून व्यवस्था बेपटरी कर दी।

सीमए ने ये भी दावा किया कि कांग्रेस के शासन में गुंडे, बदमाश और माफिया पनपने लगे, मां, बहन और बेटियां असुरक्षित हो गईं । उन्‍होंने कहा इसलिए जनता से ठाना है.. फिर भाजपा की ही सरकार बनाना है! वहीं टीकमगढ़ जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर आयेाजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर जमकर हमला बोला।

उन्‍होंने कहा "कमलनाथ के शासन मॉडल में "भ्रष्टाचार, अपराध और कमीशन" शामिल है। वे कहते रहते हैं कि कमलनाथ मॉडल आएगा( (यदि कांग्रेस चुनाव जीतती है और सरकार बनाती है)। ये कमलनाथ मॉडल क्‍या है? यह भ्रष्टाचार, अपराध और कमीशन का एक मॉडल है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके साथ ही दावा किया अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई तो भाजपा सरकार की प्रमुख 'लाडली बहना योजना', जिसके अंतर्गत महिला लाभार्थियों को हर महीने कुछ निश्चित राशि मिलती है, अस्तित्व में नहीं रहेगी।"

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दूसरी पोस्‍ट में लिखा जो कहा, वो किया , मध्यप्रदेश निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+