Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tamil Nadu: इंडी गठबंधन के नेता मोदी वैक्सीन के कारण बचे, डीएमके अलगाव की भाषा बोलती है- शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को श्री चौहान ने वैल्लोर के प्रसिध्द लक्ष्मी नारायणी गोल्डन टेंपल में पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। साथ ही पूर्व सीएम ने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया।

शिवराज ने यहां अराक्कोनम और कांचीपुरम लोकसभा में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सहभागिता की और भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

Shivraj Singh Chauhan held a meeting regarding Arakkonam and Kanchipuram Lok Sabha of Tamil Nadu

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, तमिलनाडु आकर अत्यंत प्रसन्न हूं, यहां की जनता में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के लिए अद्भुत प्रेम है। तमिलनाडु के विकास और यहां की जनता के कल्याण के लिए पिछले 10 सालों में 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि मोदी सरकार ने दी है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, डीएमके, मोदी जी का विरोध ही करती रहती है और अलगाव की भाषा बोलती है।

इंडी गठबंधन केवल अपने बेटा-बेटी का विकास करता है

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि, मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है, लेकिन मोदी जी कहते हैं कि, सारा देश मेरा परिवार है, सारे भाई-बहन मेरा परिवार है, सारे बेटा-बेटी मेरा परिवार है। यह लोग केवल अपने बेटा-बेटी का विकास करते हैं। स्टालिन, उदयनिधि के लिए है, ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के लिए है, लालू यादव, तेजस्वी यादव के लिए है। यह अगर हैं तो केवल अपने बेटा बेटियों के लिए है, लेकिन मोदी जी अगर हैं तो सारे देश के लिए हैं। अगर क्डज्ञ जीतेगी तो स्टालिन के परिवार का विकास होगा और भाजपा जीतेगी तो पूरे तमिलनाडु का विकास होगा, भारत की जनता का विकास होगा।

Shivraj Singh Chauhan held a meeting regarding Arakkonam and Kanchipuram Lok Sabha of Tamil Nadu

मोदी जी श्रेष्ठ भारत बना रहे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विकसित भारत का निर्माण हो रहा है, अगर विकास के काम गिनाऊंगा तो कई घंटे लग जाएंगे हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेडिकल कॉलेजेस इतने विकास के काम हुए है कि, कोई कभी नहीं सोच सकता था। मोदी सरकार की विकास की ये गंगा, तमिलनाडु में भी बह रही है। इसके बाद भी तमिलनाडु की सरकार मोदी जी का विरोध ही करती रहती है। उन्होंने कहा कि, पूरा भारत देश एक है, हम सब भारत मां के लाल भेद-भाव का कहां सवाल। मोदी जी एक भारत श्रेष्ठ भारत बना रहे हैं।

तमिल संस्कृति को बढ़ावा

पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तमिल संस्कृति से बेहद प्रेम हैं, उन्होंने तमिल-काशी संगमम किया। हमारे पवित्र सेंगोल को नए पार्लियामेंट में स्थापित किया। मोदी जी हमारी तमिल जीवन मूल्य परंपरा और महापुरुषों का आदर करते हुए पूरे देश को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी जी जहां भी जाते हैं वहां तमिल संस्कृति व परंपराओं के बारे में बताते हैं और सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ में तमिल भाषा में अगर बोले तो नरेंद्र मोदी ही बोले हैं। तमिल भाषा में बोलने वाले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।

Shivraj Singh Chauhan held a meeting regarding Arakkonam and Kanchipuram Lok Sabha of Tamil Nadu

इंडी गठबंधन वाले मोदी वैक्सीन से ही बचे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सोचो अगर कोविड के दौरान श्री नरेंद्र मोदी जी नहीं होते तो क्या होता..? पहले किसी महामारी की वैक्सीन कई वर्षों तक नहीं बनती थी। रूस, अमेरिका, जर्मनी, जापान बनाते थे और हम वैक्सीन के लिए उनपर निर्भर होते थे, लेकिन अब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। 9 महीने के अंदर एक नहीं दो-दो वैक्सीन बन गई और 200 करोड़ डोज भारतीयों के लगे और 100 करोड़ से ज्यादा दुनिया के बाकी देशों को लगाए थे। उनकी जान बचाने का काम श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। डीएमके और कांग्रेस के नेता, इंडी गठबंधन के नेता पहले वैक्सीन का मजाक उड़ाते थे, कहते थे ये मोदी वैक्सीन है मत लगवाओ, लेकिन बाद में अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने भी मोदी वैक्सीन लगवाई। वो अगर आज जिंदा है तो मोदी वैक्सीन के कारण जिंदा हैं, यह चमत्कार नरेंद्र मोदी जी ने किया है।

मोदी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विश्वास नहीं होता कि, एक व्यक्ति इतना काम कैसे कर सकता है। मैं कई वर्षों तक 4 बार मुख्यमंत्री रहा, यूपीए की सरकार में भी मुख्यमंत्री था और मोदी जी के साथ भी मैं मुख्यमंत्री रहा हूँ। यूपीए की सरकार थी जब में कहीं भी जाता तो भारत का कहीं मान नहीं था, कोई सम्मान नहीं था, कोई इज्जत नहीं थी। भारत को लोग घोटालों के देश के रूप में जानते थे कहीं हमको सम्मान नहीं मिलता था लेकिन जब से मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं, चारो तरफ भारत माता की जय हो गई है। पूरी दुनिया आज मोदी-मोदी बोल रही है। जब पूरी दुनिया मोदी-मोदी कहती है तो वो सम्मान केवल नरेंद्र मोदी का नहीं होता कार्यकर्ता भाईयो बहनों और हम सबका होता है, 140 करोड़ भारतवासियों का होता है। उन्होंने कहा कि, मोदी एक व्यक्ति नहीं है, मोदी एक संस्था है, मोदी साधारण इंसान नहीं है, मोदी एक महान आत्मा है, मोदी परम आत्मा है। भगवान कभी-कभी विशेष आत्माओं को, विशेष दूत को किसी बड़े काम के लिए भेजता है। श्री नरेंद्र मोदी जी को विकसित भारत के निर्माण के लिए ही भगवान ने भेजा हुआ है।

कार्यकर्ता उत्साह से भरे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं इससे पहले, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गोवा गया था, पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भरे हैं। हमारे कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस बार भाजपा अकेले 370 और एनडीए के साथ 400 पार का लक्ष्य रखा है और निश्चित तौर पर हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और तीसरी बार श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि, हर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में अपना पूरा समय बूथ पर दें, लाभार्थियों, महिलाओं और युवाओं से घर-घर जाकर संपर्क करें और मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। फिर इस बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा कर तमिलनाडु में भी और पूरे देश में कमल खिलाना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+